27/06/26

पंजाब के मुख्यमंत्री ने शुरू की नशा विरोधी मुहिम 'सूरमा', नशा छोड़ने वाले युवाओं को पहनाई खास अंगूठी

अभिकान्त, 27 जून पंजाब : पंजाब को नशामुक्त करने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को लुधियाना से एक नई नशा विरोधी मुहिम ‘सूरमा’ की औपचारिक शुरुआत की है। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उन युवाओं को 'सूरमा' कहकर सम्मानित किया, जिन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति से नशे की दलदल को मात दी है। सीएम मान ने इन युवाओं की हौसलाअफजाई करते हुए उन्हें एक खास अंगूठी भी पहनाई। इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया कि नशा छोड़ चुके जो भी युवा समाज में अपना कोई नया काम या स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं, पंजाब सरकार उनकी हरसंभव वित्तीय और प्रशासनिक मदद करेगी।

नशा छोड़ने वाले युवा दूसरों के लिए प्रेरणा: सीएम मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जिन युवाओं ने नशे की लत को पूरी तरह छोड़ दिया है, वे समाज के अन्य भटके हुए लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। ऐसे युवा खुद में किसी 'सूरमा' (योद्धा) से कम नहीं हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब एक बार फिर से खुशहाल और 'रंगला पंजाब' बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब ये युवा समाज के अन्य नशेडि़यों को भी इस लत से दूर रहने के लिए जागरूक और प्रेरित करेंगे। युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए 3,000 नए जिम और 3,100 खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं।

#PunjabNews #LudhianaEvent #CMBhagwantMann #AntiDrugCampaign #SurmaMission #RavneetSinghBittu #PunjabPolitics #RanglaPunjab #Danikkhabar

Previous

आज का राशिफल — रविवार, 28 जून 2026

Next

"शोर वो मचा रहे जो श्रीराम जी का मंदिर बनते देखना नहीं चाहते थे, राम मंदिर निर्माण के लिए हम जेल गए, लाठियां खाईं और चोट के कारण सिर का ऑपरेशन कराया" - ऊर्जा मंत्री अनिल विज