16/07/26

कूड़ो एसोसिएशन अंबाला की नई कमान: कन्हैया लाल बने उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने सौंपी जिम्मेदारी

अंबाला, 16 जुलाई (अन्‍नू): कन्हैया मार्शल आर्ट्स स्कूल में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान स्पोर्ट्स कूड़ो एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक हेमंत शर्मा ने वरिष्ठ मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक कन्हैया लाल को अंबाला कूड़ो एसोसिएशन का उपाध्यक्ष (उप प्रधान) नियुक्त किया है। खेल जगत से जुड़े लोगों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए कन्हैया लाल को बधाई दी है।

कन्हैया लाल का लंबा अनुभव खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि

इस मौके पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने कहा कि कन्हैया लाल का लंबा अनुभव और मार्शल आर्ट्स के प्रति उनका समर्पण अंबाला के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा। उनकी देखरेख में जिले के युवाओं को मार्शल आर्ट्स की बारीकियों को सीखने और खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक चुके हैं अंबाला के खिलाड़ी

समारोह के दौरान अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने संस्था की गौरवशाली उपलब्धियों को भी रेखांकित किया। उन्होंने गर्व जताते हुए बताया कि अंबाला के प्रतिभावान खिलाड़ी न केवल राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि 'अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कूड़ो प्रतियोगिता' में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। अंबाला के युवाओं ने वैश्विक मंचों पर पदक जीतकर लगातार जिले और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अंबाला में कूड़ो खेल को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

#AmbalaNews #KudoAssociation #MartialArtsAmbala #HaryanaSports #KudoHaryana #AmbalaSports #BreakingNews

Previous

आज का राशिफल — 16 जुलाई 2026 (सभी 12 राशियाँ)

Next

अंबाला: दुराना के सरकारी स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर और पौधरोपण: मातृ वंदना योजना को लेकर किया जागरूक