अम्बाला: नारायणगढ़ के गांव डेरा में 2.6 एकड़ में अवैध रूप से बस रही कॉलोनी पर चला पीला पंजा; डीटीपी की बड़ी कार्रवाई
जे कुमार अम्बाला/नारायणगढ़, 22 अगस्त 2026 : अम्बाला जिले में अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति कॉलोनियां विकसित करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग का बुलडोजर लगातार गरज रहा है। इसी कड़ी में विभाग के दस्ते ने नारायणगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले अर्बन एरिया के गांव डेरा में खसरा नंबर 105//4, 7/1, 7/2, 13 और 14 की करीब 2.6 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में बड़े स्तर पर तोड़ा-फोड़ी की कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई के दौरान मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सह जिला नगर योजनाकार (DTP) श्रीमती गुंजन वर्मा, पटवारी नेत्रपाल तथा एन्फोर्समेंट टीम के एस.एच.ओ. भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति या विरोध से निपटा जा सके। दस्ता पहुंचते ही अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध रूप से बनाई जा रही पक्की सड़कों और काटी जा रही बाउंड्री वॉल व नीवों को पूरी तरह धवस्त कर दिया गया।
प्रॉपर्टी डीलरों के झांसे में न आएं नागरिक: DTP
मौके पर मौजूद जिला नगर योजनाकार श्रीमती गुंजन वर्मा ने नागरिकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना विभागीय मंजूरी के काटी जा रही अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अपनी मेहनत की कमाई न फंसाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कॉलोनियों में प्लाट या दुकान खरीदना पूरी तरह से गैर-कानूनी है और वहां किया गया कोई भी निर्माण मान्य नहीं होगा। प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त ध्वस्तीकरण और कानूनी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
#AmbalaNews #NarayangarhNews #DTPAmbala #DemolitionDrive #HaryanaGovernment #IllegalColony #AmbalaUpdate #HaryanaNews
Previous
सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला कैंट में करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा 'ग्रुप डिस्कशन' का आयोजन
Next