प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों को मिल रहा पूरा समर्थन, एमएसपी पर फसलों की खरीद और 6,000 रूपए की वार्षिक सहायता - विज
अम्बाला, 22 सितम्बर- कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया है, कि हरियाणा में किसानों के लिए ‘भाजपा का डबल’’ इंजन ‘धोखे का डबल डोज़’ साबित हो रहा है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा राज में किसानों की नीतियों पर पूरा जोर दिया जा रहा है, और हरियाणा में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलंे खरीदी जा रही है। प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रूपए दिए जा रहे हैं, जिससे उनके छोटे-मोटे काम पूरे हो जाते हैं आज से पहले किसी सरकार ने यह काम नहीं किये।
#AnilVij #RandeepSurjewala #HaryanaPolitics #FarmersWelfare #PMKisan #MSPHaryana #BJPvsCongress #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
अंबाला: जीएमएन कॉलेज में 'साक्ष्य-आधारित संस्थागत योजना' पर विशेष सप्ताह का आयोजन; छात्रों व शिक्षकों ने साझा किए सुझाव
Next