22/08/26

कबाड़ से साइंस लैब बनाने वाले चंडीगढ़ के शिक्षक रवि जायसवाल को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक अवॉर्ड 2026

चंडीगढ़ , 22 अगस्त (अभिकान्त) : सीमित संसाधनों में विज्ञान की शिक्षा को प्रयोगात्मक और रोचक बनाने वाले टीजीटी शिक्षक रवि जायसवाल को 'राष्ट्रीय शिक्षक अवॉर्ड 2026' के लिए चुना गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान उन्हें 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।

रवि जायसवाल मलोया कॉलोनी स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल (GMHS) में पिछले 16 वर्षों से विज्ञान शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रयोगशाला में स्क्रैप और वेस्ट मटीरियल की मदद से एक अनूठा 'सीवी रमन डोम थिएटर' तैयार किया है।

यह डोम थिएटर पूरी तरह से बेकार टिन शीट, थर्माकोल और पेपर स्क्रैप का उपयोग करके बनाया गया है। इसमें इनर कर्व्ड प्रोजेक्शन सिस्टम लगाया गया है, जो विद्यार्थियों को 360 डिग्री का इमर्सिव (जीवंत) अनुभव प्रदान करता है। एक समय में 25 से 30 बच्चे इस डोम के जरिए अंतरिक्ष, खगोल विज्ञान और जैविक संरचनाओं की वर्चुअल यात्रा का अनुभव कर सकते हैं।

रवि जायसवाल के इस नवाचार की सफलता को देखते हुए 'समग्र शिक्षा' के तहत शहर के छह अन्य सरकारी स्कूलों में भी इस मॉडल का विस्तार किया गया है। इसके अलावा, उन्होंने विद्यार्थियों के लिए गणितीय अवधारणाओं को आसान बनाने के उद्देश्य से विभिन्न 'मैथमेटिकल पार्क' भी तैयार किए हैं। उनके इस अनूठे प्रयास की पूरे शिक्षा जगत और शहर स्तर पर सराहना हो रही है।

#NationalTeacherAward2026 #RaviJaiswal #ChandigarhNews #TeachersDay #ScienceEducation #GMHSMaloya #DanikKhabar #ChandigarhEducation

Previous

हरियाणा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर: 14,300 से अधिक विद्यालयों का माइक्रो निरीक्षण पूरा

Next

जाखल: 12 बोतल अवैध देशी शराब के साथ तस्कर काबू; साधनवास नहर पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई