मुलाना: MMU के पास कंफेक्शनरी शॉप पर CM फ्लाइंग और ड्रग विभाग की रेड; 242 अवैध सिगरेट के पैकेट जब्त
मुलाना (अंबाला), 28 जुलाई (अन्नू): तंबाकू नियंत्रण अधिनियम (COTPA) के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीएम फ्लाइंग, औषधि नियंत्रण विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मुलाना स्थित महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी (MMU) के समीप संचालित 'नितिन कंफेक्शनरी शॉप' पर औचक छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान दुकान से बिना वैधानिक चेतावनी (Statutory Warning) वाले विभिन्न ब्रांड्स के लगभग 242 सिगरेट के पैकेट बरामद किए गए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर टीम ने मौके पर ही दुकान संचालक को नोटिस जारी कर दिया है।
शैक्षणिक संस्थानों के पास नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एमएमयू यूनिवर्सिटी परिसर के आसपास की दुकानों पर तंबाकू नियंत्रण नियमों की अनदेखी कर अवैध और बिना चेतावनियों वाले तंबाकू उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने अचानक दबिश देकर यह कार्रवाई अमल में लाई।
"युवाओं को नशे से बचाने के लिए जारी रहेगा अभियान" - डॉ. मुकेश
मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मुकेश ने बताया:
"यूनिवर्सिटी और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास युवाओं और छात्र-छात्राओं को अवैध या बिना वैधानिक चेतावनी वाले तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी दुकानदार को बख्शा नहीं जाएगा।"
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे और आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर इस प्रकार की औचक चेकिंग जारी रहेगी।
#MulanaNews #CMFlyingSquad #AmbalaNews #MMUUniversity #TobaccoControlAct #COTPA #HaryanaNews #BreakingNews #DanikKhabar
Previous
नारनौल के बेटे दीपक चौधरी ने बढ़ाया मान; देश की सबसे बड़ी इवेंट संस्था EEMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए
Next