04/09/26

भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज कल्याण में योगदान दें : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज देर शाम विभिन्न मंदिरों में माथा टेका और आर्शीवाद लिया


अम्बाला, 04 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अम्बाला छावनी के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आर्शीवाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह हमें सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की यह पवित्र भूमि भगवान श्रीकृष्ण की कर्मस्थली रही है, जहां उन्होंने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को गीता का अमर संदेश दिया था। गीता का यह ज्ञान आज भी पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शन का काम कर रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान की कि वे भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज कल्याण में अपना योगदान दें।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप (लड्डू गोपाल) के दर्शन किए, पालकी झुलाई और माथा टेका। इस दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री अनिल विज ने पारंपरिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेते हुए पूजा-अर्चना की और प्रदेश में शांति, भाईचारा और चहुंमुखी विकास के लिए प्रार्थना की।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रामबाग गौशाला स्थित मंदिर में सबसे पहले माथा टेका, इसके उपरांत उन्होंने सुभाष कालोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर, फिर हिल रोड सब्जी मंडी स्थित सनातन धर्म मंदिर में माथा टेका। इसके बाद मंत्री अनिल विज ने रेलवे कालोनी स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर तथा उसके उपरांत सनातन धर्म मंदिर में माथा टेकते हुए पूजा-अर्चना की व आर्शीवाद लिया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा नेता रवि बुद्धिराजा, प्रवेश शर्मा, हर्ष बिंद्रा, श्याम सुंदर अरोड़ा, अनिल बहल, पार्षद नरेश धवन, अनुषम गर्ग, प्रमोद लक्की, आरती सहगल, सन्नी तुली के अलावा विभिन्न मंदिर सभाओं के पदाधिकारी  राकेश कंसल, राजेश सिंगला, सुधीर विंदलस के अलावा अन्य मौजूद रहे।


----------------------

Previous

दैनिक खबर पर प्रतिदिन देखें भगवद् गीता का एक श्लोक व्याख्या सहित। आज अध्याय 2 : श्लोक 63

Next

ब्यास सत्संग के लिए उत्तर रेलवे का बड़ा फैसला: सितंबर में चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, अंबाला कैंट पर रहेगा ठहराव