”मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं और पंजाब से गली-सड़ी सरकार उखाड़कर वहां कमल के फूल वाली भाजपा सरकार बनाने जा रहे हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज”

अम्बाला, 08 सितम्बर -हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के पंजाब दौरे को लेकर दिए बयान पर कड़ा पलटवार किया और कहा कि “मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में भी है और हरियाणा में भी है, वह दोनों जगह का ठीक इंतजाम कर रहे हैं। हरियाणा को वह तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं और पंजाब से गली-सड़ी सरकार को उखाड़कर वहां पर कमल के फूल वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रहे हैं”।

Previous

प्रधानमंत्री की मिमिक्री पर मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर हमला : बोले, "राहुल गांधी न संस्कृति जानते हैं न मां का सम्मान, छात्रों को अच्छे संस्कार देने की बजाय उन्हें बिगाड़ रहे हैं"

Next

"कांग्रेस राज में मैं डिपो की लाइन में लगकर चीनी लाता था, कांग्रेस को तो शर्म आनी चाहिए", चंडीगढ़ में कांग्रेस के चीनी लंगर पर मंत्री अनिल विज का पलटवार