10/10/25

जीएमएन कॉलेज मे करवा चौथ व्रत के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

जे कुमार, अम्बाला 10 अक्तूबर - जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट के वूमेन सेल की ओर से “करवा चौथ व्रत” के शुभ अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय परंपराओं और लोक संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा छात्राओं में सृजनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना था।



कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं और उनमें रचनात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।महिला प्रकोष्ठ की संयोजक एवं गतिविधि समन्वयक डॉ. रवनीत कौर ने महाविद्यालय में मेहंदी गतिविधि का सफल आयोजन किया। उन्होंने छात्राओं और स्टाफ सदस्यों को उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा करवा चौथ पर्व के सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व पर प्रकाश डाला।

डॉ. रवनीत कौर ने बताया कि मेहंदी न केवल सुन्दरता का प्रतीक है बल्कि यह सौभाग्य, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर सभी ने उल्लासपूर्वक भाग लेकर भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।


प्रतियोगिता में कॉलेज की विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने करवा चौथ से संबंधित पारंपरिक एवं आधुनिक डिज़ाइन प्रस्तुत किए। मेहंदी की सुंदर डिज़ाइनों में भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी।


निर्णायक मंडल डॉ उपेंद्र कौर द्वारा मौलिकता, स्वच्छता, सृजनात्मकता और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बी.बी.ए  की दिव्या  , द्वितीय स्थान पर  बीसीए की निहारिका           एवं तृतीय स्थान पर एमए की कीर्ति, सांत्वना पुरस्कार रिद्धि को दिया गया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।


कार्यक्रम का संचालन वूमेन सेल की संयोजिका डॉ रवनीत द्वारा  किया गया तथा सभी सदस्यों डॉ डॉ नीना, मैडम यशस्वी एवं राजिंद्र मीरवाल सर ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ और छात्राओं ने भी करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं।

#ambala #news #haryana #gmncollege

Previous

एसपी अम्बाला की अभिभावकों से अपील कम आयु के बच्चों को न दे वाहन

Next

भाजपा सरकार में बिना पर्ची व बिना खर्ची नौकरियां मिल रही हैं, कांग्रेस के समय तो नौकरियां बिकती थी : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज