ब्रह्माकुमारीज़ के निर्देशन में नागरिक अस्पताल, अंबाला कैंट में मनाया गया मेडिटेशन दिवस
जे कुमार अम्बाला 19 दिसम्बर 2025 : - नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट में विश्व ध्यान दिवस, दयाल बाग, अंबाला कैंट ब्रह्माकुमारीज़ आश्रम से पधारे राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शैली दीदी, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुमन दीदी व ब्रह्माकुमार राकेश भाई जी के मार्गदर्शन में मनाया गया। नागरिक अस्पताल के लगभग 30 डॉक्टर्स व नर्स ने इस आध्यात्मिक आयोजना में भाग लेकर ध्यान और आत्मिक शांति का अनुभव किया। ब्रह्माकुमार राकेश भाई ने ब्रह्माकुमारी संस्था का परिचय दिया।
मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शैली दीदी ने सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। इसके साथ ही उन्होंने जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन, क्रोध पर नियंत्रण और तनाव प्रबंधन के सरल उपाएं भी बताएं। उन्होंने बताया किस प्रकार परमपिता परमात्मा को प्यार के सागर के रूप में अनुभव करते हुए उनसे अंतर्मन से संवाद किया जा सकता है संवाद किया जा सकता है।
दीदी ने कहा ब्रह्माकुमारीज़ में सिखाया जाने वाला राजयोग, आत्मा की जागरूकता और आध्यात्मिक विकास का एक आसान और असरदार तरीका है। जब हम अपनी असली पहचान यानी आत्मा और परमात्मा से जुड़ते हैं, तो हमारे विचार, भावनाएँ और पूरा जीवन अपने आप बेहतर होने लगते हैं। अगर आप इसे अनुभव करना चाहते हैं, तो निःशुल्क 7-दिन का परिचयात्मक कोर्स आपके लिए एकदम सही मौका है। इसे सीखकर आप अपने रोज़मर्रा के जीवन में इसे आसानी से अपना सकते हैं और लंबे समय तक इसके लाभ पा सकते हैं। अतः इस विश्व ध्यान दिवस पर,कुछ पल मेडिटेशन के लिए निकालें और विचारों में आती शक्ति व सकारात्मक परिवर्तन को महसूस करें।
नागरिक अस्पताल पीएमओ पूजा पेंटल ने ब्रह्माकुमारी संस्था से पधारे राजयोगिनी बहनों का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा जैसा कि दीदी ने राजयोग का महत्व बताया हैं, में ख़ुद भी इसे अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करूंगी।
#ambala #civilhospital #news #guidance-of-brahma-kumaris #meditation-day #celebrated