हिमाचल के पत्रकारों को एमडब्ल्यूबी देगी 10-10 लाख की मुफ्त एक्सीडेंटल पॉलिसी, 9 जून को शिमला में भव्य समारोह
जे कुमार चंडीगढ़, 4 जून 2026 : पत्रकार कल्याण और सुरक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन' (एमडब्ल्यूबी) उत्तर भारत की हिमाचल प्रदेश यूनिट द्वारा आगामी 9 जून 2026 (मंगलवार) को शिमला के होटल हॉली डे होम में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों को 10-10 लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च और वितरित की जाएगी।
एमडब्ल्यूबी उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने बताया कि संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व हिमाचल प्रभारी संजय भूटानी की पहल पर यह सार्थक कदम उठाया गया है, जिसके संयोजक हिमाचल इकाई के अध्यक्ष विशाल सूद हैं। इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान करेंगे, जबकि शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान और शहरी विधायक हरीश जनारथा सम्मानित अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
संस्था के महासचिव डॉ. सुरेंद्र मेहता ने बताया कि एमडब्ल्यूबी संस्थापक सदस्यों को परिवार सहित कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली देश की पहली संस्था है। संगठन पिछले पांच वर्षों से पत्रकारों के हित में कार्यरत है और हरियाणा के बाद अब हिमाचल के मीडियाकर्मियों को यह निःशुल्क सुरक्षा कवच दिया जा रहा है।
#ShimlaNews #MediaWellbeingAssociation #JournalistWelfare #HimachalPradesh #AccidentalInsurance #ChandrashekharDharni #SanjayBhutani #HimachalGovernment #PressClub #LocalNewsShimla
Previous
शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्ट्री हुई : परिवहन मंत्री अनिल विज
Next