अंबाला: रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बाजारों में उमड़ी भीड़; कश्मीरी राखी और रुद्राक्ष ब्रेसलेट बने बहनों की पहली पसंद
अंबाला, 28 अगस्त (अन्नू): भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। पर्व की पूर्व संध्या पर वीरवार को अंबाला के बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस बार राखियों के बाजार में पारंपरिक सूती व रेशमी धागों की तुलना में आधुनिक और फैंसी राखियों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है।
बाजार में इस बार कश्मीरी राखी, स्पिनर राखी, कुंदन राखी और रुद्राक्ष ब्रेसलेट बहनों की पहली पसंद बने हुए हैं।
कश्मीरी घड़ी वाली राखी आकर्षण का केंद्र; जानिए विभिन्न राखियों के दाम:
कश्मीरी घड़ी राखी का कॉम्बो सेट: दुकानदार विशाल और ममता अरोड़ा ने बताया कि पहली बार बाजार में आई कश्मीरी घड़ी वाली राखी सबसे ज्यादा बिक रही है। सिल्वर और कॉपर शेड्स में आ रही इस राखी के साथ मैचिंग इयररिंग्स (कान के रिंग), चेन और अंगूठी का पूरा कॉम्बो सेट मिल रहा है।
युवाओं और बच्चों में स्पिनर राखी का क्रेज: युवाओं और बच्चों के लिए स्पिनर वाली मेटल राखी ट्रेंड में है, वहीं शाही लुक पसंद करने वालों के लिए गोल्ड प्लेटेड कुंदन राखी और धार्मिक लुक वाला रुद्राक्ष ब्रेसलेट खूब पसंद किया जा रहा है।
बाजार में राखियों की दरें (प्राइस लिस्ट):
कश्मीरी घड़ी वाली राखी (रिंग, चेन, अंगूठी सेट के साथ): ₹200 से ₹700
कुंदन व मेटल राखी (प्रीमियम गोल्डन पैटर्न): ₹200 से ₹1,000
गोल्ड कुंदन राखी (ट्रेडिशनल रॉयल लुक): ₹300
स्पिनर राखी (मेटल फिनिश, ट्रेंडी लुक): ₹450
रुद्राक्ष ब्रेसलेट (धार्मिक व स्टाइलिश डिजाइन): ₹550
#AmbalaNews #RakshaBandhan #RakhiShopping #AmbalaMarket #FestivalVibes #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
अंबाला छावनी: श्री सनातन धर्म मंदिर में शिव महापुराण कथा; शिव-कृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Next