01/01/25

नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी के साथ माता मनसा देवी मंदिर परिसर में की पूजा अर्चना

चंडीगढ़, 1 जनवरी (अभी) : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी के साथ नव वर्ष के अवसर पर पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियां को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि यह साल प्रदेशवासियों के जीवन में आर्थिक और सामाजिक खुशहाली लाने का काम करेगा। हर नागरिक के जीवन में समृद्धि आएगी। ऐसी मंगल कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में हरियाणा विकास की नई बुलंदियों को छुएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के दौरान बहुत से विषयों को लेकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। अब वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन के तहत भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तेज गति से कार्य किया जाएगा। इसी तर्ज पर हरियाणा प्रदेश में भी तेज गति से विकास कार्य हों और साथ ही प्रदेश भी पूर्ण रूप से विकसित प्रदेश बने। इसको लेकर सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

Previous

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दी है, जिसका कुल बजट ₹69,515.71 करोड़ है: श्री शिवराज सिंह चौहान

Next

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा के मानविक ने नेशनल ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल किया हासिल