अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश, 5 मॉडर्न पिस्टल बरामद

जे कुमार अमृतसर, 23 फरवरी 2026: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे एक बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 5 अत्याधुनिक मॉडर्न पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि ये आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे और जीपीएस लोकेशन के आधार पर रात के अंधेरे में ड्रोन या अन्य माध्यमों से गिराए गए हथियारों की खेप को ठिकाने लगाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में से 26 वर्षीय शेरा सिंह एक शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से ही हत्या, बलात्कार और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरा आरोपी 21 वर्षीय जगरूप सिंह उर्फ ​​जूपा लालच के चलते इस धंधे में शामिल हुआ था। पुलिस ने कैंटोनमेंट थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब इनके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं ताकि पंजाब में बड़ी आपराधिक साजिशों को अंजाम देने वाले इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

#AmritsarPolice #WeaponSmuggling #BorderSecurity #PunjabPoliceAction #CrossBorderCrime #ArmsAct #LawAndOrder #NationalSecurity #AmritsarNewsUpdate

Previous

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: नालागढ़ ब्लास्ट के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आतंकी संगठन से जुड़े हैं तार

Next

आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से चार कदम आगे- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी