करनाल में दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर बड़ा हादसा, टायर फटने के बाद आपस में भिड़े कई वाहन

करनाल, 8 अप्रैल (अन्‍नू): दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बुधवार को करनाल की नई अनाज मंडी के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली की ओर से आ रही एक कार का अचानक टायर फट गया, जिससे वह बीच सड़क पर रुक गई। हाईवे पर रफ्तार तेज होने के कारण पीछे से आ रही करीब 5-6 गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकराती चली गईं।



नोएडा, लखनऊ और पानीपत से आ रहे थे वाहन


हादसे में शामिल गाड़ियों के चालकों ने अपनी आपबीती सुनाई:

क्रेटा ड्राइवर अनुभव शर्मा (नोएडा से चंडीगढ़) ने बताया कि उन्होंने गाड़ी संभाल ली थी, लेकिन पीछे से टक्कर हो गई।
बलेनो ड्राइवर तुषार (लखनऊ से लुधियाना) अपने परिवार के साथ जा रहे थे, गनीमत रही कि उनका परिवार सुरक्षित है।
टियागो ड्राइवर शिवम ने बताया कि उनकी गाड़ी चौथे नंबर पर थी और अचानक ब्रेक लगने से वाहन को काफी नुकसान पहुंचा।


10 साल का बच्चा घायल, डायल-112 ने संभाला मोर्चा


सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे में एक 10 साल के बच्चे को हल्की चोटें आई हैं, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी गाड़ियों में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।


हाईवे पर लगा लंबा जाम


हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों का तांता लग गया और लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करवाया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



#KarnalNews #NationalHighway #AccidentUpdate #HaryanaNews #NH44 #BreakingNews #RoadSafety #TrafficAlert

Previous

CBI की बड़ी कार्रवाई: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर और इन्वेस्टिगेटर गिरफ्तार, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Next

दिल्ली: 'पोटर' ऐप से शराब की होम डिलीवरी! पुलिस ने ऑनलाइन तस्करी के सिंडिकेट को किया बेनकाब