हरियाणा: पीएम श्री स्कूलों के 138 शिक्षकों के लिए बेंगलुरु में 'मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस' ट्रेनिंग; 'द आर्ट ऑफ लिविंग' में 5 दिवसीय एक्सपोजर विजिट
हरियाणा, 18 सितंबर (अन्नू): हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से प्रदेश के पीएम श्री स्कूलों के शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों की मानसिक दक्षता व वेलनेस को मजबूत करने के लिए एक विशेष पहल की गई है। इसके तहत बेंगलुरु स्थित प्रसिद्ध 'द आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर' में 5-दिवसीय रेसिडेंशियल 'मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस' एक्सपोजर विजिट सह ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है।
यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक संचालित हो रहा है।
ट्रेनिंग प्रोग्राम, यात्रा विवरण:
12 जिलों से 144 प्रतिभागी शामिल: इस एक्सपोजर विजिट में प्रदेश के 12 जिलों से चयनित कुल 144 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 138 शिक्षक (प्रत्येक पीएम श्री स्कूल से एक शिक्षक) तथा 6 शिक्षा अधिकारी शामिल हैं।
तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस: शिक्षा विभाग के अनुसार, इस 5 दिवसीय कार्यक्रम में शिक्षकों को तनाव प्रबंधन (Stress Management), भावनात्मक कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में बच्चों के लिए एक अधिक सकारात्मक, स्वास्थ्यप्रद और सहयोगी वातावरण तैयार करना है।
कार्यक्रम की रूपरेखा: 5 दिनों के इस शेड्यूल में मेंटल हेल्थ सेशंस, इंटरैक्टिव कैपेसिटी बिल्डिंग, आश्रम टूर और बेंगलुरु सिटी टूर शामिल हैं।
दो चरणों में रवानगी व वापसी:
रवानगी: शिक्षकों के पहले बैच (गुरुग्राम, करनाल, नूंह, झज्जर, हिसार और हांसी) को नई दिल्ली के हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। वहीं अगले दिन दूसरे बैच (भिवानी, चरखी दादरी, अंबाला, जींद, कैथल और सिरसा) के शिक्षक रवाना हुए।
वापसी: सभी प्रतिभागी 20 और 21 सितंबर को बेंगलुरु से वापस लौटेंगे।
यात्रा से जुड़ी खास बातें:
पूरा खर्च विभाग का: शिक्षकों का पूरा यात्रा खर्च (स्कूल से हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन तक और आगे की पूरी व्यवस्था) नियमानुसार विभागीय बजट से वहन किया जा रहा है।
पारिवारिक सदस्य ले जाने पर रोक: किसी भी प्रतिभागी के साथ परिवार के सदस्य या अनाधिकृत व्यक्ति को ले जाने की सख्त मनाही है। सभी के पास वैध पहचान पत्र और सेल्फ-कंसेंट फॉर्म अनिवार्य किया गया।
नोडल अधिकारी: एपीसी गुरुग्राम दिनेश गुलिया को इस पूरे आयोजन का ओवरऑल नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि चयनित शिक्षकों को इस दौरान किसी अन्य आधिकारिक या SIR ड्यूटी में न लगाया जाए।
#HaryanaEducation #PMShriSchool #MentalHealthAndWellness #ArtOfLiving #HaryanaTeachers #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
पानीपत: गैस बिल अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगी; फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर 2 लोगों से ₹15.80 लाख की चपत
Next