राज्यस्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता में श्रम मंत्री अनिल विज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

चंडीगढ़/अम्बाला, 25 सितम्बर - हरियाणा श्रम कल्याण विभाग द्वारा वार हीरोज स्टेडियम अम्बाला छावनी में राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रम मंत्री अनिल विज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विजेता खिलाडिय़ों को ट्राफी भेंट कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इससे पहले श्रम मंत्री का यहां पहुंचने पर श्रम विभाग के आयुक्त मनीराम शर्मा व अन्य अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका भव्य अभिनंदन किया।

श्रम मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर हरियाणा श्रम कल्याण विभाग द्वारा यहां पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के लिए विभाग को बधाई दी और कहा कि इससे खेल में रूचि रखने वाले खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आगे बढने का बेहतर अवसर मिलता है। उन्होंने इस मौके पर खिलाड़ियों से मिलते हुए उन्हें जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित भी किया।

गौरतलब है कि श्रमिकों के उत्थान के लिए श्रम विभाग द्वारा खेल जगत में रूचि रखने वाले खिलाडियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया जाता है। श्रम कल्याण विभाग ऐसी प्रतियोगिताएं हर वर्ष करवाता है। खेलों में भाग लेने से खिलाड़ी मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत भी बनते हैं।

इस अवसर पर श्रम विभाग के कमीशनर मनीराम शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि संगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए श्रमिक कल्याण बोर्ड गठित किया हुआ है। श्रमिक कल्याण बोर्ड वर्ष 2006-07 से निरंतरता में खेल प्रतियोगिताएं करवा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में कोविड आने के चलते खेल प्रतियोगिताएं नहीं हो सकी थी। अब यहां पर 6 वर्ष के बाद राज्य स्तरीय खेल प्रतियेागिताओं का दोबारा से आयोजन करवाया गया है। उन्होंने कहा कि 18 व 19 सितम्बर को जोनल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई थी जिसमे अम्बाला जोन की प्रतियोगिताएं यमुनानगर में हुई थी। इसी प्रकार 24 व 25 सितम्बर को अम्बाला में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई है। इन प्रतियेागिताओं में रस्सा-कस्सी, कब्बडी, दौड़, लोंग जम्प व अन्य शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए लगभग 22 योजनाएं क्रियान्वित की हुई हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन करने का प्रावधान है और प्रार्थियों को योजना का लाभ भी सीधा उनके खाते में किया जाता है। उन्होंने योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि श्रमिक के परिवार में यदि किसी लडकी की शादी है कि उसके लिए 51000 रूपए, सिलाई व साईकल खरीदने के लिए अनुदान के साथ-साथ यदि किसी पंजीकृत श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसे 5 लाख रूपए, विकलंाग होने पर 2 से 3 लाख रूपए दिए जाने का प्रावधान है। इसके साथ-साथ अन्य योजनाओं का लाभ भी सुगमता से लिया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग के कमीशनर मनीराम शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कैबिनेट मंत्री ने विजेता खिलाडियों के साथ-साथ रनअप टीम के विजेताओं को भी सम्मानित किया।

इस मौके पर श्रम विभाग के कमीशनर मनी राम शर्मा, डिप्टी लेबर कमीशनर विश्वप्रीत हुडा, नवीन शर्मा, सुरेन्द्र कौर, सहायक लेबर कमीशनर अंजना, प्रदीप, निशा नैन, अंजली, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललिता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी बी.एस. बिन्द्रा, विकास बहगल, रवि बुद्धिराजा, परवेश शर्मा, बिजेन्द्र चौहान, मदन लाल शर्मा, संजीव सोनी, नरेन्द्र राणा, श्याम सुंदर अरोडा, आरती सहगल, राम बाबू यादव, सुभाष शर्मा, भारत कोछड के साथ-साथ विभाग के अन्य अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Previous

"पाकिस्तान अपने लोगों को झूठा इतिहास पढ़ाकर अपनी पीठ थपथपाना चाहता हैं" : ऊर्जा अनिल विज

Next

खेल महाकुम्भ-2025 अम्बाला में हरियाणा के 22 जिलों से टीमों के 1100 महिला व पुरूष ने लिया भाग