22/07/26

कुरुक्षेत्र ग्रीवांस कमेटी की बैठक: मंत्री कृष्ण लाल पंवार का सख्त रुख; अंसल एपीआई के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, 8 शिकायतों का मौके पर निपटारा

अभिकान्त, 22 जुलाई, हरियाणा/कुरुक्षेत्र: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अंसल सुशांत सिटी से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अंसल एपीआई के खिलाफ शिकायत के आधार पर जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज करने, कॉलोनी के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर समयबद्ध ढंग से सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।   

मंत्री कृष्ण लाल पंवार बुधवार को कुरुक्षेत्र में नए लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में एजेंडा के 11 मामलों में से 8 का मौके पर ही निपटारा किया गया,।

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने एक अन्य शिकायत पर बिजली विभाग को स्पेशल एस्टीमेट बनाकर 33 केवी लाइन को घरों के ऊपर से बदलने के निर्देश दिए। जिन घरों के ऊपर से बिजली की 33 केवी लाइन निकली हुई है उन्हें हर समय हादसे का अंदेशा रहता है।

कृष्ण लाल पंवार ने एक अन्य की शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि जिन नागरिकों की भूमि का हिस्सा गांव की फिरनी, प्राथमिक स्वास्थय केंद्र या अन्य सार्वजनिक स्थलों के अंतर्गत आ गया है, उसके बदले पंचायत भूमि से समकक्ष भूमि उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव तैयार कर विकास एवं पंचायत विभाग को भेजा जाए।

#KurukshetraNews #KrishanLalPanwar #HaryanaGovt #AnsalAPIFIR #DistrictGrievanceCommittee #HaryanaNews #BreakingNews #DanikKhabar

Previous

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: सेवा सुरक्षा कानून के तहत 4 नई श्रेणियों के अनुबंधित कर्मचारियों के लिए पुनः खुला पोर्टल; 31 जुलाई तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Next

गुरुग्राम GMDA का बड़ा एक्शन: शीतला माता रोड पर ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार; ड्रेन सफाई, नए इनलेट्स और अवैध सीवर कनेक्शन हटाने का काम युद्धस्तर पर