राशन कार्ड जारी होने पर जयराम सपेरा के चेहरे पर आई खुशी की झलक
एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।
जयपुर जिले की ग्राम पंचायत कार्यालय भूडला परीसर मे ग्रामीण सेवा शिवर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान आए अनेक ग्रामवासी अपने लम्बित कार्य करवाने के लिए उपस्थित हुए। इस दौरान शिविर प्रभारी तहसीलदार तूंगा राकेश कुमार मीणा की नजर ग्रामीण जयराम पुत्र मांगी नाथ सपेरा पड़ी। जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि 40 वर्षीय जयराम घूमन्तू श्रेणी से सम्बन्धित है और इसका राशन तक नहीं बना है और इस कारण किसी भी सरकारी योजना का लाभ उसे नहीं मिल पा रहा है। इसके पश्चात शिविर प्रभारी द्वारा इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल राशन कार्ड जारी करवाया गया। राशन कार्ड जारी होने के पश्चात ग्रामीण जयराम सपेरा के चेहरे पर खुशी झलक आई। अब उसे नि:शुल्क भूखण्ड आवंटन, पेन्शन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिल सकेगा। उसने राशन कार्ड जारी होने पर खुशी जाहिर करते हुए ग्रामीण सेवा शिविरों को राज्य सरकार की ओर से दी गई राहत करार दिया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan