बिजली निगम कर्मचारियों ने मंत्री अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाए, राय मार्केट में नया बिजली भवन बनाने की मांग पर मंत्री विज ने प्रस्ताव को दी मौके पर ही सैद्धांतिक मंजूरी

अम्बाला, 24 सितंबर - जनसुनवाई के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष राय मार्केट स्थित बिजली केंद्र के कर्मियों ने अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाए।

मंत्री विज कर्मचारियों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने कर्मचारियों की बात सुनी। कर्मचारियों ने कहा कि मंत्री अनिल विज द्वारा ढेरों विकास कार्य करवाए गए है जिनका जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी के प्रयासों से कैंट में सिविल अस्पताल बना जिसका लाखों लोग लाभ उठा रहे हैं, वहीं अनेकों कार्य किए गए है जिन्हें गिनवाते-गिनवाते शाम हो जाएगी। कर्मचारियों ने मांग रखी कि राय मार्केट बिजली केंद्र के भवन को नया बनाया जाए, कर्मचारियों की बात अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि मंत्री विज ने तुरंत इस कार्य की मंजूरी दी और स्टाफ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Previous

हरियाणा के 23 जिलों में लगेंगे 'सेवा सेतु' कैंप, घर-घर पहुँचेगी 'पीएम सूर्य घर योजना' और बिजली सेवाएं

Next

हरियाणा में ‘पराली संरक्षण बल’ करेगा पराली जलाने की रोकथाम