महिला शक्ति से घबराए विपक्ष ने महिलाओं को हक देने वाला बिल गिरवा दिया : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 18 अप्रैल – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े बिल के 54 वोटों से गिरने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों के पुरुष, महिलाओं की शक्ति से घबरा गए और घबराकर उन्होंने बिल गिरवा दिया जबकि ये बिल सारे हिंदुस्तान के पक्ष में था।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह बिल महिलाओं को हक देने का बिल था और परिसीमन का बिल था क्योंकि लोकसभा की सीटें 1976 में जितनी थी आज भी उतनी ही है और 1976 में देश में 56 करोड़ जनसंख्या थी जोकि आज बढ़कर 145 करोड़ हो गई है। 172 सीटे तो ऐसी है जिनकी जनसंख्या 20 लाख से ज्यादा है। तो यह एक सांसद/ प्रतिनिधि के लिए सभी की समस्या सुनना व हल करना मुमकिन नहीं है। इसलिए इसे बराबर करना बहुत आवश्यक था लेकिन विपक्ष ने जनहित के काम को इकट्ठे होकर इसको गिरवा दिया।
#AnilVij #WomenReservationBill #HaryanaNews #Ambala #PoliticalDebate #Loksabha #Delimitation #WomenEmpowerment #IndianPolitics #DanikKhabar #DanikKhabarharyana
Previous
अम्बाला: भेड़ चोरी मामले में सीआईए-नारायणगढ़ की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार
Next