माइंड ट्री स्कूल, पंजोखरा साहिब अंबाला में इंटरैक्ट क्लब की हुई स्थापना
जे कुमार, अम्बाला 22 अगस्त : माइंड ट्री स्कूल, पंजोखरा साहिब में रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल के सहयोग से इंटरैक्ट क्लब की स्थापना की गई। स्थापना समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात व्यवसायी गुरविंदर चीमा रहे।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से हुआ। स्वागत भाषण हेड ऑफ इंग्लिश डिपार्टमेंट एवं इंटरैक्ट क्लब इंचार्ज प्रतिमा भारती चसवाल ने दिया। क्लब के उद्देश्य व गतिविधियों का परिचय रोटेरियन टी. के. बजाज (इंटरैक्ट क्लब एडवाइज़र) ने कराया।
चार्टर प्रेसिडेंट मास्टर कियान बजाज को कॉलर रोटरी उपाध्यक्ष रोटेरियन राजेश चोपड़ा ने पहनाया तथा पिन क्लब इंचार्ज ने लगाई। रोटरी सदस्यों ने मिलकर चार्टर प्रमाणपत्र टीचर इंचार्ज एवं अध्यक्ष को प्रदान किया। इसके बाद नव-निर्वाचित अध्यक्ष कियान बजाज ने अपने प्रथम अध्यक्षीय संबोधन में क्लब की दृष्टि और सेवा संदेश प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रथम प्रोजेक्ट वृक्षारोपण किया गया। छात्रों, शिक्षकों और रोटेरियनों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर इंटरैक्ट क्लब के उपाध्यक्ष विहान मदान, सचिव जैपनिध सिंह, आरना कुकरेजा, दिव्यांशी, अगस्त्य शर्मा, निदेशक लक्षिता भटनागर, ऋिधि गर्ग, दिविज चौटानी, देवीशी, अभिराज माथुर, तियाना नैयर आदि इंटरैक्ट सदस्य उपस्थित रहे व रोटेरियन हरीश अरोड़ा (सचिव), रोटेरियन विक्रमजीत (डायरेक्टर), रोटेरियन राजेश चोपड़ा (उपाध्यक्ष), रोटेरियन टी. के. बजाज (एडवाइज़र), गहना बाजाज एवं हिमांशु बाजाज सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
#ambala #news #school #mindtree #rotaryclub