इनर व्हील क्लब अम्बाला डिफेन्स यूनाइटेड ने मनाया विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह

जे कुमार, 8 अगस्त अम्बाला छावनी : इनर व्हील क्लब अम्बाला डिफेन्स यूनाइटेड की उपाध्यक्ष हरप्रीत कपूर ने नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में नवजात शिशुओं को पोशाकें बांटी और जननियों को पोशक आहार दिया। प्रसुति कक्ष की मुख्य डॉक्टर रचना ने नवजात शिशुओं की मांओं को बच्चों को मां का दूध पिलाने के लिए उपदेश दिया।

डॉक्टर ने बताया कि मां का दूध पिलाने से इनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।कम से कम छह महीने तक अपने शिशु को केवल अपना ही दूध पिलाएं। तत्पश्चात् ठोस आहार के साथ दो वर्ष तक मां अपना दूध पिलाएं तो बच्चे स्वस्थ रहेंगे।

क्लब उपाध्यक्ष हरप्रीत कपूर ने भी स्तनपान के लाभों के बारे में अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया। वहां उपस्थित सभा महिलाओं ने बहुत रुचि ली और अपने नवजात शिशुओं को अपना दूध पिलाने का संकल्प लिया।

सेक्रेटरी चरणजीत कौर, तुरन्त पूर्व अध्यक्ष सुनीता चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष आशा पिपलानी, कोषाध्यक्ष सुचित्रा सिंह, सम्पादक अनिता और लवली जैन ने मौके पर अपनी अपनी भावनाये प्रस्तुत की। स्तनपान जागरूकता पर बनाया पोस्टर डॉक्टर को अर्पित किया। जिसे प्रसूति विभाग में लगाया गया।

#innerwheelclub #ambala #worldbreastfeedingawareness week #civilhospital

Previous

प्रधानमंत्री ने भारत को 2047 तक सिकल सेल रोग मुक्त बनाने के लक्ष्य से जुड़ी ऐतिहासिक पहल पर लेख साझा किया

Next

एनटीईपी प्रोग्राम के तहत नागरिक अस्पताल में टीबी उन्मूलन पर बैठक आयोजित