25/06/25

इतिहास रचने से कुछ घंटे दूर भारत, अंतरिक्ष के लिए आज उड़ान भरेंगे शुभांशु शुक्ला

आरएस अनेजा, 25 जून नई दिल्ली

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला गगनयान मिशन के जरिए इतिहास रचने जा रहे हैं।

नासा के लगातार टल रहे एक्सिओम-4 मिशन के लिए लॉन्चिंग बुधवार को सफल होने की उम्मीद है। शुक्ला इस मिशन के तहत 14 दिनों के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाएंगे।

शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष की 14 दिनों की यात्रा अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पूरी करेंगे। वो देश भर के वैज्ञानिकों की तैयार की गईं 7 भारतीय वैज्ञानिक अध्ययनों को आगे बढा़ने का काम करेंगे। साथ ही कहा जा रहा है कि वह अंतरिक्ष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों से भी बात कर सकते हैं।

स्पेस एक्स ने बताया है कि लॉन्चिंग के लिए मौसम 90 फीसदी अनुकूल है। एक्स पर लिखा, 'एक्सिओम स्पेस के Ax-4 मिशन को बुधवार को स्पेस स्टेशन के लिए लॉन्च करने के लिए सब कुछ ठीक नजर आ रहा है और मौसम 90 फीसदी अनुकूल है।'

गौरतलब है कि साल 2023 में चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग के बाद भारत के खाते में दूसरी ऐतिहासिक उपलब्धि आएगी।

Previous

आज का राशिफल (25 जून 2025)

Next

प्रधानमंत्री ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र के रक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित की