16/05/26

अम्बाला शहर में सीएससी वीएलई की महत्वपूर्ण बैठक: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 वीएलई सम्मानित, आय बढ़ाने और डिजिटल सेवाओं पर हुआ मंथन

जे कुमार अम्बाला शहर, 16 मई 2026: पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में आज कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स (VLE) की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिला प्रबंधक विवेक शर्मा की देखरेख में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वीएलई की आय बढ़ाने के स्रोतों पर चर्चा करना, नई सरकारी व व्यावसायिक सेवाओं की जानकारी देना और जमीनी स्तर पर आ रही तकनीकी समस्याओं का समाधान करना रहा।

बेहतर कार्य करने वाले ऑपरेटर्स सम्मानित

बैठक के दौरान सीएससी नेटवर्क में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले जिले के 6 वीएलई को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, ताकि अन्य ऑपरेटर्स भी इससे प्रेरणा लेकर अपने कार्य को और बेहतर बना सकें। सम्मानित होने वाले वीएलई में शामिल हैं:

  • सुखबीर सिंह (नारायणगढ़, काला आम्ब)

  • गुरप्रीत सिंह (गांव सौंटा)

  • प्रदीप कुमार (शहजादपुर)

  • नितिश कुमार (बलदेव नगर)

  • संगीता रानी (दुराना)

  • वेदपाल (दिनारपुर)

इन महत्वपूर्ण डिजिटल सेवाओं पर दी गई ट्रेनिंग

बैठक में उपस्थित वीएलई को डिजिटल इंडिया और बैंकिंग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहीं:

  • अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन और केवाईसी (KYC) अपडेट प्रक्रिया।

  • सीएससी टैली लॉ सर्विस (Tally Law Service) और इसके माध्यम से आमजन को कानूनी सलाह देना।

  • हरियाणा सरकार की 'सरल पोर्टल' सेवाएं और विभिन्न बैंकिंग सर्विसेज।

आमजन तक सुगमता से पहुंचे लाभ: जिला प्रबंधक

जिला प्रबंधक विवेक शर्मा ने सभी वीएलई की समस्याओं को वन-टू-वन सुना और उनके जल्द निस्तारण का भरोसा दिया। उन्होंने सभी ऑपरेटर्स से आग्रह किया कि वे सरकार की डिजिटल और कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक और अधिक सुगमता से पहुंचाएं। इस मौके पर मोहम्मद आरीफ, एसएन नरेन्द्र सिंह, अनमोल चंदन, संदीप जांगड़ा, ममता शर्मा, गुलशन भाटिया और नीलम रानी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और वीएलई मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

#AmbalaNews #CSCUpdates #VLEMeeting #DigitalIndia #AmbalaCity #CommonServiceCenter #Governance #DigitalServices #SaralPortal #TechForGood #HaryanaDigital #SkillIndia

Previous

बेरोजगार पूर्व सैनिकों के लिए सुनहरा मौका: अम्बाला पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) के 26 पदों पर सीधी भर्ती, 20 मई को होगी प्रक्रिया

Next

लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस स्केटिंग प्रतियोगिता: 'प्रयास' सदन रहा अव्वल, प्रधानाचार्या ने थपथपाई पीठ