भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूँ….कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने फिल्म अभिनेता मनोज कुमार को उनका गीत गुनगुनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी
अम्बाला/चंडीगढ़, 4 अप्रैल – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दिग्गज अभिनेता एवं फिल्मकार मनोज कुमार के निधन पर उनके प्रसिद्ध गीत को गाते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज प्रात: कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सदर बाजार चौक पर अपने टी-प्वाइंट ग्रुप के साथ मनोज कुमार के प्रसिद्ध गीत..
“है प्रीत जहाँ की रीत सदा, मैं गीत वहाँ के गाता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ”
गुनगुनाया और दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Previous
विभागीय अधिकारी योजनाओं द्वारा अधिक से अधिक किसानों और पशुपालकों को करें लाभान्वित
Next