अम्बाला: डीएवी स्कूल जगाधरी गेट में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर इंटर-हाउस स्पर्धाएं आयोजित; 400 विद्यार्थियों ने दिखाया दम
अम्बाला, 2 सितंबर (अन्नू): अम्बाला शहर के जगाधरी गेट स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंटर-हाउस खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में स्कूल के लगभग 400 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के खेल शिक्षक जगतार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के लिए वॉलीबॉल, बैडमिंटन और शतरंज की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था।
ग्रीन, ब्लू और येलो हाउस ने मारी बाजी: प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
बैडमिंटन: बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में ब्लू हाउस ने ग्रीन हाउस को हराकर खिताब अपने नाम किया।
शतरंज: अंडर-17 बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को हराकर पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग के कड़े मुकाबले में येलो हाउस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ग्रीन हाउस को मात दी।
वॉलीबॉल: वाॅलीबॉल स्पर्धा का फाइनल मुकाबला ग्रीन और ब्लू हाउस की टीमों के बीच खेला गया।
नियमित अभ्यास से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे खिलाड़ी: डॉ. सूरी
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राधारमण सूरी ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए हर सुबह 1 घंटे की विशेष स्पोर्ट्स एक्टिविटी आयोजित की जाती है। इसी नियमित अभ्यास के बल पर स्कूल के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैराकी व वुशू (Wushu) प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
#AmbalaNews #DAVSchool #SportsDay #AmbalaCantt #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
नारायणगढ़: राजकीय विद्यालय छोटी कोहड़ी में खंड स्तरीय अंडर-11 क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित; नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया प्रतिभा का दम
Next