04/06/26

आज 4 जून का इतिहास

आज 4 जून का इतिहास

1919: अमेरिकी नौसेना ने कोस्टारिका पर हमला किया।

1928: चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने हत्या की।

1929: जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली रंगीन फिल्म का नमूना पेश किया।

1936: हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री नूतन का जन्म। उन्हें बंदिनी, सुजाता, अनाड़ी सहित अनेक फिल्मों में उनकी सदाबहार अदाकारी के लिए जाना जाता है।

1940: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया।

1944: अमेरिकी सेना ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया।

1959: सी राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा की।

1964: मालदीव ने संविधान का निर्माण किया।

1970: ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना।

1975: अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म।

1982: इस्राइल ने दक्षिण लेबनान पर हमला किया।

1989: चीन की राजधानी बीजिंग में थ्येनआनमन चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों पर सैन्य कार्रवाई।

1991: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली गैर साम्यवादी सरकार यूरोपीय देश अल्बानिया में बनी।

1997: दूरसंचार उपग्रह 2डी कक्ष में पहुंचा।

2001: नेपाल नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन। वीर बिक्रम शाह ने नेपाल के सम्राट का पद संभाला।

2003: डोमिनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुंदरी एमीलिया वेगा मिस यूनिवर्स-2003 बनीं।

2006: यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

2015: घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी आग में 200 से अधिक लोगों की मौत।

Previous

हर्बल पार्क में अम्बाला साइबर पुलिस का विशेष अभियान: डिजिटल अरेस्ट की धमकी से न डरने की सलाह,

Next

ऑपरेशन मैदान" नशामुक्त अम्बाला की ओर बड़ा कदम: पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने केमिस्ट एसोसिएशन के साथ की अहम बैठक, दिए कड़े निर्देश