29/08/26

आज 29 अगस्त का इतिहास

आज 29 अगस्त का इतिहास

1916 - अमेरिकी कांग्रेस ने जोन्स अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की: फिलीपींस को मिली स्वतंंत्रता।

1932 - नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।

1941 - रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।

1945 - ब्रिटिश ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।

1957 - कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।

1974 - चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी स्थापना।

1987 - कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।

1996 - आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।

1998 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।

1999 - बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।

2000 - न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।

2001 - पश्चिम एशिया में पुन: हिंसा भड़की, तीन फ़िलिस्तीनी मरे; जापान के 'एच-2 ए' रॉकेट का सफल प्रक्षेपण।

2002 - पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ का नामांकन पत्र स्वीकार किया।

2003 -

कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को ज़िम्मेदार ठहराया गया।

इराक के पवित्र शहर नजफ़ में हुए एक आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।

2004 - एथेंस ओलम्पिक का समापन।

2008-

तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर टाटा मोटर्स ने सिंगुर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।

झारखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शिबु सोरेन ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया।

2012 - चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये।

Previous

फार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

Next

वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से मिले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास-पोप ने राजस्थान और भारत के विकास एवं प्रगति के लिए दिया आशीर्वाद और शुभकामनाएं