हिसार: SBI के असिस्टेंट मैनेजर ने बालसमंद नहर में कूदकर की आत्महत्या; पातन माइनर से मिला शव
हिसार, 27 अगस्त (अन्नू): हिसार शहर की डिफेंस कॉलोनी निवासी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में असिस्टेंट मैनेजर 40 वर्षीय विनय ने बालसमंद नहर में कूदकर जान दे दी। मंगलवार देर रात करीब 2 बजे उन्होंने नहर में छलांग लगाई थी, जिसके बाद बुधवार दोपहर पातन गांव के पास माइनर से उनका शव बरामद हुआ।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शादीशुदा विनय अपने पीछे पत्नी शालू, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।
दुकानदार को सौंपी थी कार की चाबी; राहगीर के फोन से परिजनों को मिली सूचना:
क्रेटा कार छोड़कर नहर में कूदे: आजाद नगर (औद्योगिक क्षेत्र) स्थित SBI शाखा में तैनात विनय मंगलवार रात 2 बजे अपनी क्रेटा कार लेकर कैमरी रोड स्थित बालसमंद नहर पहुंचे। वहां पास के एक दुकानदार को कार की चाबी सौंपने के बाद उन्होंने नहर में छलांग लगा दी।
राहगीर ने दी सूचना: बुधवार सुबह नहर की पटरी पर पड़े कपड़े और मोबाइल को देखकर एक राहगीर ने हालिया कॉल पर फोन किया, तब जाकर परिजनों और पुलिस को घटना का पता चला।
पानी कम कराकर चला सर्च ऑपरेशन: पुलिस ने नहर का पानी कम करवाकर 5 गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद पातन गांव के पास माइनर से शव बरामद हुआ।
आखिरी फोन कॉल बनी संदिग्ध: पत्नी शालू ने बताया कि रात को मोबाइल पर किसी की कॉल आने के बाद ही विनय बिना कुछ बताए घर से निकले थे। परिजनों ने कॉल डिटेल की जांच कर मामले की तह तक जाने की मांग की है।
पुलिस प्रवक्ता मदनलाल के अनुसार, पोस्टमार्टम और कॉल डिटेल रिपोर्ट (CDR) खंगालने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।
#HisarNews #HisarPolice #HaryanaNews #SBI #CrimeNews #Bal SamandNahar #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
आज 27 अगस्त का इतिहास
Next