13/03/25

Himachal Weather: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, रामपुर में हाईवे पर भूस्खलन, रास्ता हुआ ठप

हिमाचल, 13 मार्च (अभी): हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में बर्फबारी का दाैर जारी है। जबकि निचले कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। जिला चंबा के पांगी और भरमौर सहित लाहाैल, किन्नाैर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। पांगी उपमंडल में बर्फबारी होने से किलाड़-लाहौल राष्ट्रीय राजमार्ग समेत आधा दर्जन सड़कों पर यातायात प्रभावित है।

 बर्फबारी से पांगीवासियों की दिक्कतें बढ़ती नजर आ रही हैं। कुल्लू में 16, लाहौल-स्पीति में 121 सड़कें अभी भी ठप हैं। शिमला में बादल छाए हुए हैं। चंबा और लाहौल घाटी में बुधवार को हिमखंड गिरे। जनजातीय क्षेत्र पांगी की कुमार सड़क पर हिमखंड गिर गया। इससे सड़क बंद हो गई है। मनाली से लेेकर लाहौल तक भी जगह-जगह हिमस्खलन हो रहा है। 

Previous

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सुजानपुर के लिए की जल शक्ति मंडल व इसीएचएस अस्पताल की घोषणा

Next

राजस्थान गैस ने दी सीएनजी, पीएनजी सहित सभी वर्गों के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत