17/06/25

हरियाणा में एआई और स्वच्छ वायु परियोजनाओं के लिए नए पद सृजित

चंडीगढ़, 17 जून (अभी) - हरियाणा सरकार ने हरियाणा एआई विकास परियोजना (एचएआईडीपी) और सतत विकास हेतु हरियाणा स्वच्छ वायु परियोजना (एचसीएपीएसडी) के अलावा, अन्य बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं हेतु स्पेशल पपर्ज व्हीकल (एसपीवी) के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के दो नए पद सृजित किए हैं।

 

आईएएस अधिकारी श्री जे. गणेशन, जो वर्तमान में हारट्रॉन के प्रबंध निदेशक;  सभी  के लिए आवास विभाग के महानिदेशक तथा आवास विभाग के सचिव; हाउसिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक; हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं, को एचएआईडीपी और एचसीएपीएसडी के स्पेशल पपर्ज व्हीकल हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नव सृजित पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

 

एचसीएस अधिकारी श्री दीपक कुमार, जो वर्तमान में हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी के पद पर तैनात हैं, को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा, एचएआईडीपी और एचसीएपीएसडी के स्पेशल पपर्ज व्हीकल के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे।

 

ये दोनों अधिकारी प्रदेश में प्रमुख प्रौद्योगिकी और पर्यावरण संबंधी पहलों के कार्यान्वयन की देखरेख करेंगे।

Previous

अरावली में प्रस्तावित जंगल सफारी से हरियाणा बनेगा ईको-टूरिज्म का नया केंद्र: वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह

Next

एकमुश्त समझौता योजना से मिल रहा किसानों को संबल अब तक 3,410 ऋणी सदस्यों को मिली 44 करोड़ रुपये के ब्याज की राहत