04/02/25

हरियाणा राज्य भंडारण निगम ने वित्त वर्ष 2021-22 के लाभांश के रूप में दिए 2.35 करोड़ रुपए

चंडीगढ़, 04 फरवरी (अभी): मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने हरियाणा राज्य भंडारण निगम की ओर से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कर पश्चात लाभ पर 15 प्रतिशत की दर से लाभांश के रूप में 2,35,76,759 रुपये का चैक प्रदान किया। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू, हरियाणा राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष दिनेश शर्मा और प्रबंध निदेशक के.एम. पांडुरंग भी उपस्थित रहे। 

वर्ष 2021-22 के दौरान हरियाणा राज्य भंडारण निगम का कारोबार 7,243.52 करोड़ रुपये रहा। वर्तमान में निगम राज्य में 123 गोदामों का संचालन कर रहा है, जिनकी कुल औसत भंडारण क्षमता 22.84 लाख मीट्रिक टन और उपयोगिता 22.20 लाख मीट्रिक टन (97 प्रतिशत) है। वर्ष 2024-25 के दौरान निगम द्वारा 16.10 लाख मीट्रिक टन गेहूँ, 8.55 लाख मीट्रिक टन धान, 2.35 लाख मीट्रिक टन बाजरा व 4.16 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य भंडारण निगम के प्रदर्शन की सराहना की।


Previous

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का आप पार्टी पर तंज "मेरा 40 साल का राजनीतिक तजुर्बा है कि जो रोता है वो खोता है"

Next

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई,