26/06/25

ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष जगदीश झींडा ने मुलाकात की और उनका हालचाल जाना

कैबिनेट मंत्री अनिल विज उनके आवास पर आए अध्यक्ष झींडा को शॉल भेंट की, वहीं अध्यक्ष झींडा एवं अन्य ने स्मृति चिन्ह भेंट कर मंत्री अनिल विज को सम्मानित किया

चंडीगढ़/अम्बाला, 26 जून –

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज उनके आवास पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने मुलाकात करते हुए उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने उनके आवास पर पहुंचे अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया, वहीं अध्यक्ष झींडा ने मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

हरियाणा सिंह गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने मंत्री अनिल विज के पांव में फ्रैक्चर की जानकारी ली और कामना की कि वह जल्द स्वस्थ होकर जनकल्याण कार्यों में लगे। उन्होंने मंत्री अनिल विज की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह जनसेवा में निरंतर जुटे रहते हैं।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन गुलाब सिंह मुनख, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना, सरपंच भूपेंद्र सिंह लाडी एवं अन्य मौजूद रहे।

------------------------------------

Previous

हरियाणा के नौकायन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

Next

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन में हुई SCO की बैठक में संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर न कर आतंकवाद को दिया कड़ा संदेश