अम्बाला छावनी में सेक्टर विकसित करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा भूमि लेने की प्रक्रिया शुरू

हरियाणा सरकार द्वारा ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से अम्बाला छावनी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सेक्टरों को विकसित करने के लिए भूमि को पारदर्शी प्रक्रिया से खरीदकर आवासीय, वाणिज्यिक एवं संस्थागत विकास की योजना बनाई है।

अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र व उसके आसपास गांव घसीटपुर, दुखेड़ी, बुहावा, शाहपुर, सलारहेड़ी, ब्राहमण माजरा, करधान, रांवला, सरसेहड़ी, चंदपुरा, मच्छौंडा, उगाड़ा, संभालखा और मंगलई गांव में लगभग 1,000 एकड़ भूमि विकास कार्यों हेतु प्रस्तावित की गई है।

इन क्षेत्रों के इच्छुक भू-मालिक/भू-संग्राहक अपनी भूमि की पेशकश हेतु ई-भूमि पोर्टल पर जाकर अपनी रुचि दर्ज करा सकते हैं:

🔗 https://ebhoomi.jamabandi.nic.in

नोट - 🗓️ पोर्टल 30.04.2026 तक खुला रहेगा।

Previous

श्रम विभाग की पहल पर भोपाल में घर-घर तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल

Next

वर्दी के साथ सुरों का संगम : ऊर्जा मंत्री अनिल विज के पीएसओ भूपिंद्र सिंह ने 'तुम्बी' की तान पर छेड़ा देशभक्ति का तराना - सुनें पूरा गीत