हरियाणा बाल संरक्षण आयोग सख्त : अंबाला में प्लेवे स्कूलों का पंजीकरण अनिवार्य, 30 दिन में मिलेगी स्वीकृति
जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर : - हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम शुक्ला ने अम्बाला में एक दिवसीय दौरे के दौरान प्लेवे स्कूलों के संचालकों के साथ स्कूल के पंजीकरण और बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा सदन में अम्बाला शहर में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय बैठक की।
आयोग सदस्य श्याम शुक्ला ने कहा कि जो प्राईवेट प्लेवे स्कूल जिले के शहर व गांवों में चल रहे हैं, उनका पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा और निजी संस्थाओं व एंजैसियों की गतिविधियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की भी बैठक ली।
आयोग सदस्य श्याम शुक्ला ने कहा कि अगर किसी विद्यालय में बच्चों के शोषण से सम्बन्धित कोई मामला संज्ञान में आता है तो उस तत्काल कार्रवाई करके जिला बाल कल्याण समिति को सूचित करें। बच्चों की सुरक्षा व उनके अधिकारो की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। उसी को पूरा करने के लिए आयोग तत्परता से कार्य कर रहा है।
उन्होने बाल परियोजना अधिकारियों व सुपरवाईजरों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्लेवे स्कूलों का पंजीकरण सभी खंड शिक्षा अधिकारी, बीईओ व जिला बाल संरक्षण ईकाई के सहयोग से करें। सरकार की गाईडलाईन के मुताबिक सभी शर्तें पूरी करते हुए ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से wwwsaralharyana.gov.in पर स्कूल के पंजीकरण के लिए आवेदन करें।
यह प्रक्रिया बिल्कुल सरल है, अगर स्कूल ऑनलाईन प्रक्रिया से आवेदन करता है तो इस प्रक्रिया का रिजल्ट 30 दिन के अंदर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि आज की मीटिंग का उद्देश्य है कि हम आमने-सामने बैठकर रजिस्टर में आ रही दिक्कतों व परेशानियों को दूर कर सकें और जिन स्कूलों ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया, उन्हें अवेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा प्राईवेट प्लेवे स्कूलों का पंजीकरण हो सके।
उन्होंने इस बैठक में आए हुए प्राईवेट प्लेवे स्कूलों के संचालकों को आश्वासन दिया कि पंजीकरण प्रक्रिया में आयोग व विभागीय अधिकारियों को उन्हें पूरा सहयोग रहेगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट, डीसीपीओ ममता, सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन रंजीता, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, सभी आंगनवाडी सुरपरवाईजर सहित सभी पंजीकृत प्राईवेट प्लेवे स्कूलों के संचालक व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#ambala #News #playwayschool #haryana-child-protection #commission-strict #ambalamandatory