03/04/25

उत्तर प्रदेश : कम जीएसटी देने वाले ईंट भट्ठा कारोबारियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्य सचिव ने दिए कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश, 03 अप्रैल (अभी): ईंट भट्ठा संचालकों के जीएसटी चोरी के मामले का शासन ने प्रमुखता से संज्ञान लिया है। मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र में प्रदेश के सभी अपर आयुक्त को कम जीएसटी अदा करने वाले ईंट भट्ठा कारोबारियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। साथ ही कर चोरी के मामलों को लेकर नाराजगी जताई है। अमर उजाला ने ईंट भट्ठा संचालकों की ओर से की जा रही कर चोरी के मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद शासन स्तर से इसका संज्ञान लिया गया है। 

Trending Videos



मंडलभर के ईंट भट्ठा संचालक मानकों के अनुसार जीएसटी जमा नहीं कर रहे हैं। जीएसटी विभाग ने ईंट के उत्पादन और बिक्री से टैक्स की गणना की जिसमें पता चला कि मंडलभर के 217 ईंट भट्ठा संचालक करीब एक करोड़ रुपये का टैक्स दबाए बैठे हैं। विभाग की ओर से उन्हें नोटिस भेजा गया था। भट्ठा संचालकों को छह फीसदी टैक्स देना होता है। ईंट भट्ठा संचालकों के जीएसटी चोरी के मामले का शासन ने प्रमुखता से संज्ञान लिया है। मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र में प्रदेश के सभी अपर आयुक्त को कम जीएसटी अदा करने वाले ईंट भट्ठा कारोबारियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। साथ ही कर चोरी के मामलों को लेकर नाराजगी जताई है। अमर उजाला ने ईंट भट्ठा संचालकों की ओर से की जा रही कर चोरी के मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद शासन स्तर से इसका संज्ञान लिया गया है। 

मंडलभर के ईंट भट्ठा संचालक मानकों के अनुसार जीएसटी जमा नहीं कर रहे हैं। जीएसटी विभाग ने ईंट के उत्पादन और बिक्री से टैक्स की गणना की जिसमें पता चला कि मंडलभर के 217 ईंट भट्ठा संचालक करीब एक करोड़ रुपये का टैक्स दबाए बैठे हैं। विभाग की ओर से उन्हें नोटिस भेजा गया था। भट्ठा संचालकों को छह फीसदी टैक्स देना होता है। 

Previous

उत्तर प्रदेश के इटावा में बिजली विभाग होगी छंटनी, निकाले जाएंगे 145 आउटसोर्सिंग कर्मचारी

Next

राजस्थान फार्मर रजिस्ट्री में देश में अव्वल, राजस्व मंडल के नवाचारों से मिल रही आमजन को राहत