उत्तर प्रदेश के इटावा में बिजली विभाग होगी छंटनी, निकाले जाएंगे 145 आउटसोर्सिंग कर्मचारी
उत्तर प्रदेश, 03 अप्रैल (अभी): बिजली विभाग की ओर से आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे कर्मचारियों को अब बाहर किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निगम की ओर से ही निर्देश जारी हुए हैं। इसके चलते 145 कर्मचारियों को निकाले जाने की तैयारी है। फिलहाल उनकी सूची तैयार की जा रही है। अधीक्षण अभियंता मनोज गौड़ ने बताया कि जिले में बिजली विभाग के तीन डिवीजन हैं। इन तीनों में कुल मिलाकर 650 आउटसोर्सिंग कर्मचारी काम करते हैं।
अब अकेले शहरी क्षेत्र में 192 आउटसोर्सिंग कर्मचारी काम कर रहे है। इनमें से 32 को हटाने की तैयारी है। इसी तरह अन्य डिवीजनों में कुल मिलाकर 145 कर्मचारियों को हटाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लगातार निगम के घाटे में रहने के कारण यह फैसला लिया गया हैं। उधर, इन कर्मचारियों का कहना है कि निगम का यह आदेश दुखी करने वाला है, सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। ऐसा होने से बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो जाएंगें और परिवार का पालन-पोषण करना भी मुश्किल होगा।