सीएनजी व पीएनजी पर वैट दर घटाने की अधिसूचना जारी
एन.एस. बाछल, 16 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुमोदन उपरान्त रविवार को सीएनजी व पीएनजी पर वैट दर घटाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह दर सोमवार,17 मार्च से प्रभावी होगी। इससे आमजन के साथ-साथ निवेशक और उद्यमी भी लाभान्वित होंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 12 मार्च को वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान सीएनजी व पीएनजी पर वैट की दर को 10 प्रतिशत से घटाकर 7.5 प्रतिशत करने की घोषणा की गई थी।
Previous
सात राज्यों के मरीजों को मिलेगा फायदा, अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन एनसीडीसी में होगी रोगों की टेस्टिंग व रिसर्च वर्क : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज
Next