25/02/25

राज्यपाल ने बीकानेर स्थित अभिलेखागार संग्रहालय का किया अवलोकन

बी.एस. बाछल, 25 फरवरी, जयपुर।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को बीकानेर स्थित  अभिलेखागार के संग्रहालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां पुरंदर की संधि के माध्यम से शिवाजी महाराज और राजपूताना के संबंधों के संरक्षित दस्तावेजीकरण को महती बताया। उन्होंने महाराणा प्रताप दीर्घा, स्वतंत्रता सेनानी गैलेरी के अलावा ऐतिहासिक दस्तावेजों तथा महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया।

राज्यपाल ने संग्रहालय में राजस्थान के ऐतिहासिक, प्रशासनिक और सांस्कृतिक विकास से जुड़े विभिन्न अभिलेखीय दस्तावेजों का अवलोकन किया। शाही फरमान, महाराणा प्रताप कालीन ताम्रपत्र देखकर इनके संरक्षण कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सभी दस्तावेज आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

Previous

भारत एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 12वें क्षेत्रीय 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की जयपुर में मेजबानी करेगा

Next

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद GRAP स्टेज-II को हटाया गया