प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान देना देश के 140 करोड़ लोगों के लिए सम्मान की बात : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 17 जून
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस में सर्वोच्च सम्मान मिलने पर खुशी जताई।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि साइप्रस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वोच्च सम्मान मिलना देश के 140 करोड़ लोगों के लिए सम्मान की बात है। नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है जिनको कई देशों में उन देशों के सर्वोच्च सम्मान मिल चुके हैं। यह मोदी जी की विदेश नीति के कारण आज हिंदुस्तान का सारे विश्व में सम्मान बढ़ा है यह उसी का नतीजा है।
------------------------
Previous
एकमुश्त समझौता योजना से मिल रहा किसानों को संबल अब तक 3,410 ऋणी सदस्यों को मिली 44 करोड़ रुपये के ब्याज की राहत
Next