04/09/26

नारायणगढ़: राजकीय प्राथमिक विद्यालय छोटी कोहड़ी में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न; विजेताओं को मिला सम्मान

नारायणगढ़, 4 सितंबर (अन्‍नू): हरियाणा के नारायणगढ़ स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय छोटी कोहड़ी में आयोजित तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-11 खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन नन्हे खिलाड़ियों ने खेल मैदान पर अद्भुत खेल कौशल, अनुशासन और प्रतिभा का परिचय दिया। समापन समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम खंड नोडल अधिकारी एवं मुख्याध्यापक राजकुमार सैनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर किया सम्मानित

समारोह के मुख्य अतिथि गांव के सरपंच प्रतिनिधि मनविंद्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रभारी अमित धीमान ने भी सभी प्रतिभागियों को पदक बांटे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा और मुख्याध्यापिका रेनू भटनागर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम:

  • खो-खो (बालक व बालिका): सीआरसी भुरेवाला ने प्रथम स्थान हासिल किया।

  • रस्साकशी (बालक व बालिका): सीआरसी डेरा की टीम विजेता बनी।

  • कबड्डी (बालक व बालिका): सीआरसी डेरा ने पहला स्थान पाया।

  • शतरंज (बालक व बालिका): शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल की टीम अव्वल रही।

  • पारंपरिक योग: कशिश और गैरी (शिवालिक स्कूल) ने पहला स्थान प्राप्त किया।

  • एकल नृत्य: एसडी स्कूल नारायणगढ़ की अविका प्रथम स्थान पर रहीं।

कुश्ती और एथलेटिक्स के विजेता:

  • कुश्ती (बालक वर्ग): निहाल (22 किग्रा), हर्ष (24 किग्रा), मीत (26 किग्रा), नमन (28 किग्रा), लालू (30 किग्रा), जश्न (32 किग्रा), शिवाय (34+ किग्रा) और सुखदीप (34+ किग्रा) ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

  • कुश्ती (बालिका वर्ग): रिया (20 किग्रा), पूर्वा (22 किग्रा), प्रियल (24 किग्रा), रमीट (26 किग्रा), हिमानी (28 किग्रा), रिवा (30 किग्रा), तानिया (32 किग्रा), सीरत (34+ किग्रा) और सूर्यांशिका (34+ किग्रा) प्रथम स्थान पर रहीं।

  • एथलेटिक्स: 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में नक्ष ने बाजी मारी। बालिकाओं की 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में मधुरिता प्रथम रहीं। 4×100 मीटर रिले दौड़ (बालक व बालिका वर्ग) में सीआरसी भुरेवाला की टीम प्रथम रही।

#NaraingarhNews #AmbalaNews #SchoolSports #HaryanaSports #Under11Tournament #DanikKhabar #BreakingNews

Previous

कुरुक्षेत्र: प्रेमी जोड़े के सुसाइड मामले में नया मोड़; घटना से 1 दिन पहले संदिग्ध महिला से मिले थे वीरेन, CCTV फुटेज आई सामने

Next

आज का राशिफल— शुक्रवार, 4 सितंबर 2026