अम्बाला: सीआईए-1 की ‘ऑप्रेशन ट्रैक डाउन’ के तहत बड़ी कार्रवाई; अवैध हथियारों संग हत्या के प्रयास का भगोड़ा गिरफ्तार
अम्बाला, 19 अगस्त (अन्नू): अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑप्रेशन ट्रैक डाउन’ के तहत अम्बाला पुलिस की सीआईए-1 टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए-1 की टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सुखबीर ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार लेकर टी-प्वाइंट मनमोहन नगर (थाना बलदेव नगर क्षेत्र) के पास किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक परमवीर सिंह के नेतृत्व में एएसआई सुखबीर सिंह, एएसआई दलबीर सिंह व टीम ने तुरंत मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
देसी पिस्टल, देसी कट्टा और कारतूस बरामद; हत्या के प्रयास में था पीओ:
आरोपी की पहचान व बरामदगी: पकड़े गए आरोपी की पहचान वारिस (निवासी मनमोहन नगर, अम्बाला शहर) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस (रौंद) बरामद हुए। इस संबंध में थाना बलदेव नगर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
2020 का भगोड़ा (PO): पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी वारिस आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ वर्ष 2020 में थाना अम्बाला छावनी में हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज था, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था और अदालत द्वारा प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (PO) घोषित किया जा चुका था।
पुलिस रिमांड पर आरोपी; अम्बाला पुलिस की आमजन से अपील:
पुलिस ने आरोपी वारिस को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी ताकि अवैध हथियारों के स्रोत और उसके अन्य आपराधिक संपर्कों का पता लगाया जा सके।
अम्बाला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या अवैध गतिविधियों में संलिप्त दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
#AmbalaNews #AmbalaPolice #OperationTrackDown #HaryanaPolice #AmbalaCantt #DainikKhabar #HaryanaNews
Previous
दैनिक खबर: आज 19 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
Next