19/08/26

दैनिक खबर: आज 19 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

तमिलनाडु में विधायकों को नई कार, ₹75 हजार भत्ता मिलेगा:

तमिलनाडु सरकार का विधायकों को नई सरकारी कार और ₹75,000 मासिक भत्ता देने का ऐलान: फैसले पर TVK विधायक सिंधु ने एमजीआर की फिल्म का मशहूर गीत गाकर मुख्यमंत्री विजय का जताया आभार।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का जम्मू-कश्मीर दौरा:

केंद्रशासित प्रदेश को बताया भारत का अभिन्न अंग; सीएम उमर अब्दुल्ला से की मुलाकात, सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ करते हुए ट्रैवल एडवाइजरी में समीक्षा का दिया भरोसा।

महाराष्ट्र में मराठी न जानने वाले ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों पर कसेगा शिकंजा:

20 अगस्त से शुरू होगा राज्यव्यापी अभियान; 3 महीने में भाषा न सीखने पर सस्पेंड होगा लाइसेंस और बैज, परिवहन मंत्री का ऐलान।

बुजुर्गों के अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:

सीनियर सिटीजन संपत्ति से बेदखल कर सकेंगे बच्चे; कहा- बढ़ती उम्र असुरक्षा नहीं, गरिमा से जीने का अधिकार; ट्रिब्यूनल के फैसले को रखा बरकरार।

कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें:

कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग: दो महिलाओं और 4 साल के बच्चे सहित 9 लोगों की मौत, 6 घायल; रेस्क्यू टीम ने 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

बांग्लादेश बोला- भारत से गंगा जल समझौते में गारंटी मांगेंगे:

भारत के साथ गंगा जल संधि में ‘गारंटी क्लॉज’ शामिल करने की मांग पर अड़ा बांग्लादेश: दिसंबर 2026 में खत्म हो रहा समझौता; जल संसाधन मंत्री शाहिदुद्दीन चौधरी बोले- जरूरत पड़ने पर जाएंगे अंतरराष्ट्रीय मंच।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा दावा:

2020 राष्ट्रपति चुनाव में हुई धांधली; नागरिकता रिकॉर्ड की जांच में 24 हजार गैर-अमेरिकी नागरिकों के वोट डालने और 12.8 करोड़ मतदाताओं की जांच पूरी होने का किया जिक्र।

बांग्लादेशी नेता बोला- हिंदुओं को आसानी से मार सकते हैं:

बांग्लादेश में अल-कायदा से जुड़े नेता हारुन इजहार का हिंदुओं को लेकर विवादित वीडियो वायरल: चटगांव के कार्यक्रम में दी हिंदुओं को आसानी से मारने की धमकी, समर्थकों को उकसाता आया नजर।

'ऑपरेशन सिंदूर' पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान भड़का:

सेना प्रवक्ता अहमद शरीफ ने बताया प्रोपेगैंडा, कहा- चुनिंदा इंटरव्यू और फिल्मी अंदाज से नहीं बदलेगी सच्चाई; X पर पोस्ट कर साधा निशाना।

AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत 6 आरोपी कोर्ट में पेश :

दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन सहित 6 आरोपी राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश: एसीबी ने मंगलवार को किया था गिरफ्तार; कोर्ट में सुनवाई जारी, पूर्व कंसल्टेंट और कारोबारी भी शामिल।

NTA खत्म करने की मांग वाली याचिका दिल्ली HC ने की खारिज :

एनटीए रद्द करने और नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा में धांधली की जांच की मांग वाली याचिका पर विचार से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार: कहा- याचिकाकर्ता और सभी उम्मीदवारों के लिए की गई हैं मिली-जुली मांगें।

डेटिंग एप से बुजुर्ग को दोस्ती के जाल में फंसाया,

फर्जी डेटिंग एप से 67 वर्षीय बुजुर्ग को जाल में फंसाकर फोन चुराया: दो महिलाएं गिरफ्तार, खाते से उड़ाए थे ₹1.30 लाख; बैंकिंग ट्रेल और सीसीटीवी की मदद से पकड़ी गईं ज्योत्सना व मानसी।

रोहतक PGI में लाइब्रेरी बनी 'एग्जाम हॉल',छात्रा ने खोली पोल:

रोहतक पीजीआई की एमबीबीएस छात्रा डॉ. मोनिका गोयत ने एजुकेशन सिस्टम पर उठाए सवाल: इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बोलीं- छात्रों को नहीं मिल रहा रीडिंग रूम, लाइब्रेरी देने में भी कॉलेज प्रशासन असमर्थ।

भिवानी में 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आगाज:

मुक्केबाजी और एथलेटिक्स में 2,590 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; 830 छात्र बॉक्सर और 1,760 छात्रा एथलीट कर रहे हैं शिरकत।

पानीपत में 2 फैक्टियों में लगी आग:

पानीपत के कृष्णपुरा स्थित शिवनगर में गुप्ता स्पिनिंग मिल में भीषण आग: पड़ोस की श्री हरि इमपैक्स फैक्ट्री भी आई चपेट में; दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा।

शिक्षा मंत्री ने पीएम श्री स्कूल का किया औचक निरीक्षण:

हरियाणा में सरकारी शिक्षा व्यवस्था सुधारने ग्राउंड पर उतरे शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा: दफ्तरों की बजाए खुद स्कूलों-कॉलेजों में पहुंचकर ले रहे व्यवस्थाओं की हकीकत, विद्यार्थियों और शिक्षकों से की सीधी बातचीत।

बारिश से चंडीगढ़ में 3 सड़कें धंसीं:

पंजाब और चंडीगढ़ में तेज बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में वर्षा से जनजीवन प्रभावित: चंडीगढ़ में सड़कें टूटीं, रोपड़ में बाढ़ का अलर्ट; हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी।

सीईओ जिला परिषद गगनदीप की अपील:

मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद विवरण का करें मिलान; त्रुटि या नाम छूटने पर निर्धारित अवधि में दर्ज कराएं दावा-आपत्ति, पारदर्शी वोटर लिस्ट बनाने में दें सहयोग।

बिजली विभाग अंबाला के अधीक्षक अभियंता की अपील:

पीएम सूर्य घर योजना अपनाकर बिजली बिल में करें बचत; केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी और ब्याज-मुक्त ऋण सुविधा से घरों पर लगवाएं रूफटॉप सोलर प्लांट।

अम्बाला में CRM योजना के तहत कृषि यंत्रों का ड्रॉ 20 अगस्त को:

1,117 आवेदकों में से स्ट्रॉ बेलर और सुपर सीडर के लिए DRDA में होगा चयन; SC वर्ग के सभी 35 किसान चुने गए।

सनातन धर्म कॉलेज अम्बाला कैंट में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:

विद्यार्थियों को बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और बच्चों के कानूनी अधिकारों तथा उपलब्ध कानूनी संरक्षण के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

Previous

कुरुक्षेत्र: किरमच रोड स्थित होटल में पुलिस की रेड; 6 युवतियों और 4 युवकों सहित 10 लोग काबू, एफआईआर दर्ज

Next

अम्बाला: सीआईए-1 की ‘ऑप्रेशन ट्रैक डाउन’ के तहत बड़ी कार्रवाई; अवैध हथियारों संग हत्या के प्रयास का भगोड़ा गिरफ्तार