ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व कई विधायकों ने हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने के लिए आज साइंस इंडस्ट्री, रोटरी अस्पताल व हरियाणा चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स से पदाधिकारी पहुंचे

अम्बाला/चंडीगढ़, 12 मार्च -  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज उनके आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहुंच उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस बीच दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बदली (झज्जर) विधायक कुलदीप वत्स, अम्बाला शहर विधायक चौ. निर्मल सिंह और फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया एवं अन्य भी मौजूद रहे।


वहीं ऊर्जा मंत्री अनिल विज से साइंस इंडस्ट्री, रोटरी अस्पताल और हरियाणा चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स से वरिष्ठ सीए एडी गांधी, उद्योगपति डा. आशावंत, कमलजीत जैन, सीए संजय लाल, अश्विनी गोयल, पुनीत गुप्ता, प्रो. केके जैन, सुरेश धीमान, सुभाष बंसल सहित अन्य ने उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


इसके अलावा विभिन्न स्कूलों से आए नन्हें बच्चों ने भी ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हालचाल जानते हुए उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। इसके अतिरिक्त विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा मंत्री का हालचाल जाना।


नवनियुक्त जज को ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आर्शीवाद दिया

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से आज उनके आवास पर गुजरात ज्यूडिशरी में नवनियुक्त जज रिया गोयल ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री विज ने रिया गोयल को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अम्बाला की बेटियां बुलंदियों को छू रही है और अपने शहर का नाम रोशन कर रही हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता रवि बुद्धिराजा सहित रिया के परिजन भी उपस्थित रहे।

Previous

प्रदेश में 100 स्वास्थ्य संस्थान बने फर्स्ट रेफरल यूनिट : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

Next

दैनिक खबर: मध्य पूर्व युद्ध की ताजा रिपोर्ट 12 मार्च, 2026