दैनिक खबर: आज 16 सितंबर , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
UPI ट्रांजैक्शन चार्ज विवाद:
15 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक के मर्चेंट भुगतान पर लगेगा 0.4% MDR, संसदीय समिति की बैठक में विपक्षी सांसदों ने फैसले पर जताई कड़ी आपत्ति
गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला:
पाकिस्तान स्थित 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित, पीएम मोदी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत केंद्र सरकार ने जारी किया आधिकारिक गैजेट नोटिफिकेशन
अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पाकिस्तानी नौसेना के जहाज ने भारतीय नौसेना के जहाज को मारी टक्कर:
भारत ने पाक राजनयिक साद अहमद वारैच को तलब कर जताया कड़ा विरोध, 1991 के सैन्य समझौते का बताया उल्लंघन
तमिलनाडु:
टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय का एआई-निर्मित डीपफेक वीडियो बनाने और फैलाने के आरोप में राजस्थान का युवक शायबू खान गिरफ्तार; पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया हैंडल पुलिस की डिजिटल रडार पर
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का दावा:
पश्चिम बंगाल में बैठक के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन पर फेंके अंडे; सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर स्वतंत्रता सेनानियों से की अपनी तुलना
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा कदम:
सऊदी अरब की यात्रा पर पुनः विचार करने के लिए विदेश विभाग ने जारी की लेवल-3 एडवाइजरी, अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
मक्का पर हवाई हमले के अलर्ट से मचा हड़कंप:
सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों में संघर्ष तेज होने के बीच आपातकालीन चेतावनी जारी, मिनटों बाद हटने के बावजूद भड़का मुस्लिम जगत का आक्रोश
भारत में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की संक्षिप्त उपस्थिति पर उठे सवाल:
दिल्ली में केवल एक दिन रुकने को लेकर स्वास्थ्य संबंधी अटकलों से सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी बहस
सत्य निकेतन हादसा:
इमारत गिरने पर दिल्ली हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, लापरवाही व आपराधिक व्यवहार का नतीजा बताकर छात्रों की मौत पर जताया गहरा दुख
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा बूस्ट:
जीटीबी अस्पताल में ₹244.87 करोड़ की लागत से बनेगा 250 बेड का 7 मंजिला सुपर-स्पेशियलिटी कम ट्रॉमा ब्लॉक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कैबिनेट ने दी मंजूरी
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला:
स्मारकों के संरक्षण के लिए पुरातत्व विभाग ने गैर-सरकारी संस्थाओं से मांगे आवेदन, 'मुख्यमंत्री विरासत नवोत्थान योजना' के तहत मिलेगी अधिकतम ₹2 करोड़ तक वित्तीय सहायता
हरियाणा के झज्जर में सनसनीखेज वारदात:
बहादुरगढ़ के बालौर स्थित सरकारी स्कूल में धारदार हथियार से गोदकर युवक की हत्या, लघु सचिवालय के पास प्याऊ में मिला सौलधा गांव निवासी नीरज का शव
21 दिन की फरलो खत्म होने के बाद सुनारिया जेल वापस लौटा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम:
लैंड क्रूजर सहित 6 गाड़ियों के काफिले में दोपहर 2 बजे सिरसा से हुआ रवाना
कैथल की एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी में बेटी द्वारा रिवॉल्वर ले जाने पर गायक कर्मवीर फौजी की बढ़ीं मुश्किलें:
पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस रद्द करने के लिए डीसी को लिखा पत्र, दोनों हथियार जब्त
हरियाणा: फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:
दिल्ली बॉर्डर के पास ₹15 करोड़ की कोकीन के साथ 3 विदेशी नागरिक गिरफ्तार; लंबे समय से अवैध रूप से चला रहे थे ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क
अंबाला में पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश:
सीआईए टीम ने पटियाला के 3 शातिर बदमाशों को दबोचा, भागने की कोशिश में एक आरोपी की टांग में फ्रैक्चर
अंबाला में लूट की 5 वारदातों का खुलासा:
सीआईए टीम ने पटियाला के शातिर बदमाश रजत को छुरा और 2 साथियों सहित दबोचा, भागने की कोशिश में छलांग लगाने पर मुख्य आरोपी की टांग टूटी
अंबाला में 17 सितंबर को 'नमो मैराथन-नशा मुक्ति':
सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में सुबह 5 से 10 बजे तक बदला रहेगा कई रास्तों का रूट, पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर पार्किंग स्थल किए तय
Previous
17 सितंबर को पीएम मोदी जी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया'- अनिल विज मंत्री हरियाणा
Next