बाढ़ को लेकर राजनीति करने पर दीपेंद्र हुड्डा को ऊर्जा मंत्री अनिल विज की दो टूक, बोले, “हुड्डा खाली बल्ला ही चलाएंगे, उन्होंने करना कुछ नहीं, सिर्फ उपस्थिति दर्ज करानी है”
चंडीगढ़/अम्बाला, 08 सितम्बर – हरियाणा में बाढ़ को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान कि उनके द्वारा क्षतिपूर्ती पोर्टल खुलवाया गया पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि दिपेंद्र हुड्डा राजनीति के मैदान में खड़े हैं, लेकिन अगर उनके बल्ले पर कोई बॉल नहीं आ रही है तो वह खाली बल्ला ही चलाएंगे, इसलिए उन्होंने करना कुछ नहीं, सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज करनी है।
वहीं, हरियाणा में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हरियाणा के मंत्री द्वारा अपना एक माह का वेतन बाढ़ पीडितों को देने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है, क्योंकि प्रदेश में आपदा आई है और उसमें अपना सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा इस कार्य के लिए वह उनकी सराहना करते हैं।
Previous
केजरीवाल बिन मांगी सलाह दे रहे हैं जिसकी हमें जरूरत नहीं है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
Next