अहमदाबाद विमान हादसे के मलबे से मिला DVR, खुलेंगे प्लेन क्रैश के राज
आरएस अनेजा, 14 जून नई दिल्ली
अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच तेजी से चल रही है, और अब विमान के मलबे से एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) मिलने की खबर सामने आई है।
गुजरात ATS ने दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया के विमान के मलबे से एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) बरामद किया है. ATS के एक अधिकारी ने बताया, “हमें मलबे से एक DVR मिला है, और जल्द ही फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम इसकी जांच के लिए पहुंचेगी.” यह खोज जांच में एक अहम कड़ी साबित हो सकती है, क्योंकि DVR विमान की गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दे सकता है।
Previous
एयर इंडिया प्लेन क्रैश में बचे रमेश विश्वास ने बताई मौत के मुंह से बाहर निकलने की पूरी कहानी
Next