भाजपा कोर कमेटी अम्बाला छावनी व पार्षदों की बैठक में विकास के मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

अम्बाला/चण्डीगढ, 02 मार्च - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के दिशा-निर्देशों पर भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी की कोर कमेटी की बैठक आज शाम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संपन्न हुई।

नगर परिषद अम्बाला सदर के सदन की बैठक से ठीक पहले हुई इस बैठक में पार्षदों ने भी हिस्सा लिया और विकास के मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान नगर परिषद द्वारा अम्बाला छावनी में चलाए जा रहे विकास कार्यों एवं अन्य विषयों पर पदाधिकारियों की गहन चर्चा हुई। बैठक की शुरूआत भाजपा नेता व पार्षद बीएस बिंद्रा ने सभी का स्वागत करते हुए की। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद के अलावा भाजपा नेता संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, सुरेंद्र बिंद्रा, विजेंद्र चौहान, मदन लाल शर्मा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, अजय बवेजा, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, भरत कोछड़, श्याम सुंदर अरोड़ा के अलावा कोर कमेटी के सदस्य व पार्षद मौजूद रहे।

--------------------------------

Previous

बोर्ड उपाध्यक्ष ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा, भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र की परीक्षा नकल रहित संपन्न

Next

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा व कई विधायकों ने जाना हाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की