03/03/26

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिलावासियों को दी होली की बधाई; तिलक के साथ सुरक्षित और 'इको-फ्रेंडली' पर्व मनाने का आह्वान

जे कुमार अम्बाला, 3 मार्च 2026: रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने समस्त जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी प्रेम, उत्साह और उमंग का प्रतीक है, जिसे हमें समाज में भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हुए मनाना चाहिए।

उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे इस त्योहार को पारंपरिक और सुरक्षित तरीके से मनाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि नागरिक एक-दूसरे को केवल रंगों का तिलक लगाकर इस उत्सव की खुशियां साझा करें। स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने विशेष रूप से हर्बल और प्राकृतिक रंगों के प्रयोग की सलाह दी, ताकि किसी की त्वचा या स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने 'जल संरक्षण' का संदेश देते हुए आमजन से अनुरोध किया कि होली के दौरान पानी को व्यर्थ न बहाएं और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि रंगों का यह त्यौहार सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएगा और जिले में शांति व एकता के रंग को और गहरा करेगा।

#AmbalaNews #Holi2026 #DCAmbala #AjaySinghTomar #SafeHoli #EcoFriendlyHoli #HerbalColors #SaveWater #Brotherhood #HoliWishes

Previous

पशुओं पर रंग डालना दंडनीय अपराध: होली पर बेजुबानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की अपील—देवीदयाल शर्मा (डीडी)

Next

अरावली की पहाड़ियों में मंदिर के अवैध निर्माण पर चला वन विभाग का डंडा; 15 दिनों में ढांचा हटाने का अल्टीमेटम